फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामा के घर पर भांजे ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। मामा के घर रह रहे युवक ने देर रात घर में फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने शव लटका देखा तो घर में कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है फिलहाल परिजन मौत की कोई वजह नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन

डकोर कोतवाली क्षेत्र के चिल्ली गांव निवासी श्यामू परिहार का भांजा मिलन सिंह (22) पुत्र संजय सिंह निवासी विज्ञान नगर कोटा राजस्थान का निवासी था। पिछले एक माह से अपने मामा के यहां रह रहा था। गुरुवार देर रात घर में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक के पिता ने बताया कि मिलन तीन बेटों में सबसे छोटा था। कोतवाल अजय कुमार का कहना है। कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें