फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेरी लगाने वाले युवक ने फांसी लगा जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई (जालौन)। फेरी लगाने वाले युवक ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पड़ोसी रिश्तेदारों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला रामनगर में राजेश कुमार सोनकर (27) पुत्र मोतीलाल सोनकर निवासी ग्राम डेडासही थाना धाता जिला फतेहपुर काफी समय से बर्तन की फेरी लगाने का काम करता था। वह अपने गांव के ही कुछ रिश्तेदारों के साथ शहर के मोहल्ला नया रामनगर में किराए के कमरे में रहता था। रिश्तेदार बगल के कमरों में रहते हैं। रविवार देर रात को उसने कमरे को बंद करके रस्सी के फंदे से फांसी लगा ली।
सोमवार सुबह काफी देर होने के बाद जब राजेश कमरे से बाहर नहीं आया तो रिश्तेदारों ने कमरे में खिड़की से झांककर देखा तो वहां फदे पर लटका शव देखकर पुलिस को सूचना दी। रिश्तेदार घटना की वजह नहीं बता सके। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें