फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी वोटिंग को लेकर भिड़े समर्थक, हंगामा

विज्ञापन
कोच क्षेत्र बूथ संख्या 61 पर गलत वोट डालने को लेकर एजेंटों व ग्रामीण हंगामा काटते - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कोंच। फर्जी वोटिंग का आरोप प्रत्यारोप लगाकर दो प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़ गए। इसके बाद पोलिंग बूथ पर हंगामा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जमीन पर लाठियां पटककर हंगामा कर रहे समर्थकों को खदेड़ दिया। इसके बाद बूथ पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को चल रहे मतदान के दौरान कोंच विकासखंड के ग्राम भेंपता के पोलिंग बूथ संख्या 61 पर उस समय हंगामा हो गया जब एक मतदाता पीली पर्ची लेकर पहुंचा। उसे यह कहकर बाहर कर दिया गया कि उसका वोट पड़ चुका है। इसके बाद दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच झड़प हो गई और देखते ही देखते हंगामा शुरू हो गया। इसका मुख्य कारण पीली पर्ची और फर्जी मतदान बताया गया है। प्रत्याशियों के समर्थकों ने बताया कि एक प्रत्याशी की ओर से पीली पर्ची बांटी जा रही है, जिससे यह सारा हंगामा हो रहा है।
मतदाताओं के वोटर कार्ड भी चेक नहीं किए जा रहे हैं। उन्हें ऐसे ही मतदान करने दिया जा रहा है। मतदाता सुमित ने भी बताया कि वोट डालने गया तो उसे यह कह कर लौटा दिया गया कि उसका वोट पड़ चुका है। इस बावत पीठासीन अधिकारी का कहना है कि शुरुआत में भीड़ ज्यादा होने के कारण ऐसा हो गया होगा लेकिन वे मतदाता को बुलाकर उसका मतदान कराएंगे। एडीएम नमामि गंगे प्रतिपाल सिंह का कहना है कि फर्जी मतदान का आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें