फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहनत करने वालों की मुठ्ठी में होती है कामयाबी

विज्ञापन
हाई स्कूल की छात्र प्रीतक को सम्मानित करते डीएम मन्नान अख्तर - फोटो : ORAI
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उरई। हर साल की तरह इस साल भी अमर उजाला की ओर से यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटर के मेधावियों को सम्मानित किया गया। कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ मन्नान अख्तर और जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल ने हाईस्कूल और इंटर की टाप थ्री श्रेणी में शामिल मेधावियों को अमर उजाला की ओर से मेडल, प्रशस्ति पत्र और पुस्तक प्रदान करते हुए सम्मानित किया। सम्मान पाकर मेधावियों के साथ उनके अभिभावकों के चेहरे भी खुशी से खिले नजर आए। समारोह में सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का भी विशेष ध्यान रखा गया।
बता दें कि सम्मान के लिए इंटर मीडिएट से सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कालेज, माधौगढ़ के छात्र सुमित सिंह (87.40 प्रतिशत). हिमेंद्र दीक्षित (87 प्रतिशत) सरस्वती विद्या मंदिर उरई और एसआर इंटर कालेज उरई के छात्र शिवम कुमार (85.80 प्रतिशत) को चयनित किया गया। इसी तरह हाईस्कूल में आरएल पांडे गर्ल्स इंटर कालेज, उरई की छात्रा प्रियांशी श्रीवास्तव (92.17 प्रतिशत), वर्षा सिंह (91.17) और प्रतीक यादव (90.67) स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज, भिटारा को चयनित किया गया। चयनित मेधावियों को डीएम ने मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किये। डीएम ने कहा कि इन मेधावियों ने साबित किया है कि मेहनत करने वालों से कामयाबी दूर नहीं रह सकती है। ईश्वर भी मेहनत करने वालों की ही मदद करता है, इसलिए पढ़ाई हो या जिंदगी की कोई भी कठिनाई परिश्रम करने से पीछे नहीं हटना चाहिए। इसी कड़ी में जिला विद्यालय निरीक्षक ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वह भविष्य में इसी तरह कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ते जाएं। इस मौके पर आरएल पांडे स्कूल के प्रबंधक दीपक पांडे, युद्धवीर कंथरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बोले मेधावी व अभिभावक
पुरस्कार से बढ़ता है हौसला
छात्र सुमित के मुताबिक अमर उजाला का प्रयास मेधावियों को उत्साहित करता है कि वह आगे और मेहनत करें, जिससे अपने जिले व परिजनों का नाम रोशन कर सके। इसमें कोई राय नहीं है कि पुरस्कार मेधावियों का हौसला बढ़ाता है।
सफलता के बाद दूसरी बार मिली खुशी
छात्रा प्रियांशी का कहना है कि उसे जब अपना रिजल्ट पता चला था, उस वक्त की खुशी से अधिक खुशी अब डीएम के हाथ से मिले सम्मान को पाकर हुई है। वाकई अमर उजाला ने प्रतिभाओं को सही और भरपूर सम्मान देने का अवसर प्रदान किया है।
पुरस्कृत करना सराहनीय है
छात्र प्रतीक के पिता नागेंद्र यादव ने कहा कि अमर उजाला सिर्फ समाचार पत्र ही नहीं बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में भी कई महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। चाहे वह छात्रवृत्ति परीक्षा हो या फिर मेधावी सम्मान समारोह, सभी प्रयास सराहनीय हैं।
विज्ञापन

पूरे परिवार को मिली खुशी
छात्रा प्रियांशी की मां रीना का कहना है कि जब से पता लगा कि अमर उजाला की ओर से बेटी को सम्मानित किया जाना है, पूरे परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं है। बहुत अच्छा लगा अपने सामने बेटी को सम्मानित होते देख, बेटी का भी हौसला बढ़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें