फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेके में तोड़फोड़

Wed, 03 May 2017 12:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
जाम लगाए महिलाओं को समझाती पुलिस। - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
शराब ठेके के विरोध में एट स्थित पिंडारी गांव में महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। हाईवे स्थित देशी शराब ठेके का ताला तोड़कर तोड़फोड़ की। इतना ही नहीं हाईवे पर जाम लगाकर नारेबाजी की। इसके बाद रोड पर शराब की बोतलें और गत्ते रखकर उसमें आग लगा दी। कैश लूटने का भी आरोप है। काफी देर बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची, तब जाम हटा। लेकिन तब तक शराब ठेका पूरी तरह से खाली हो चुका था। पुलिस का कहना है कि उत्पात मचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जब से हाईवे से शराब ठेके हटाने का आदेश आया है, तभी से गांव किनारे रोड पर स्थित देशी शराब ठेके का विरोध हो रहा था। लेकिन पुलिस कुछ नहीं कर रही थी। दो दिन पहले भी महिलाओं ने जाम लगाया था, तो पुलिस ने आश्वासन देकर उन्हें चलता कर दिया था। इस कारण मंगलवार को भरी दोपहर गांव की महिलाओं के सब्र का बांध टूट गया और वे भीड़ लेकर ठेके पहुंचे गईं।

भीड़ देखकर सेल्समैन ठेके पर ताला लगाकर भाग निकला। इस पर भीड़ ने ठेके का ताला तोड़ दिया और भीतर घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। शराब की पेटियां रोड पर रखकर जाम लगाया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। इस बीच भीड़ ने बीच सड़क पर बोतलें फोड़कर उन पर शराब के गत्ते रखे और आग लगा दी। इतना सब होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को तितर-बितर किया। इलाकाई लोगों का आरोप है कि पुलिस की मिली भगत से ही गांव के भीतर शराब ठेका चल रहा है।  
विज्ञापन


चच्ची हमका एक पउवा दई दो
जिस वक्त महिला शराब की बोतलें सड़क पर फोड़ रहीं थीं, तभी कुछ युवक यह भी कहते सुने गए कि चच्ची तोड़ों न एक पउवा हमका भी दई दो। इस पर महिलाओं ने युवाओं को भी खदेड़ लिया।

कैश बाक्स भी खाली किया
ठेके में तोड़फोड़ के दौरान कुछ लोगों ने वहां रखा कैश बाक्स भी लूट लिया। बताया जा रहा है कि उसमें रात और सुबह का कैश रखा था। पुलिस संचालक से पता कर रही है कि कैश कितना था।

पुलिस ने बनाया वीडियो
मौके पर पहुंची पुलिस ने ठेके पर उत्पात मचाने वालों का वीडियो भी बनाया है। माना जा रहा है कि वीडियो के आधार पर उत्पात करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

बोले जिम्मेदार
एसडीएम मोईन उल इस्लाम ने बताया कि घटना की जानकारी होने पर उन्होंने सीओ को मामला देखने के निर्देश दिए हैं। सीओ नवीन कुमार नायक का कहना है कि ठेका सही है कि गलत, इसका निर्णय आबकारी विभाग को करना है। रही बात तोड़फोड़ की तो संचालक की ओर से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें