रामपुरा। निनावली रोड पर स्थित आईटीआई कॉलेज रामपुरा में बुधवार को नव प्रवेशित विद्यार्थी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करने की सीख दी।
नए छात्रों व पुराने से परिचय कराया गया। इसके बाद विद्यार्थियों के बीच शैक्षणिक परिचर्चा कराई गई। प्रश्नोत्तरी, गीत, संगीत तथा तकनीकी शिक्षा में एक-दूसरे में विचारों का आदान-प्रदान कराया किया गया। प्रधानाचार्य राधामोहन सक्सेना ने कहा कि विद्यार्थियों का स्टाफ के बीच परिचय कराकर उन्हें कॉलेज के नियमों के बारे में बताया गया।
उन्होंने बच्चों को तकनीकी शिक्षा के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर उस पर चलने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान घनश्याम यादव, मणींद्र कुमार, विनय कुमार, आशीष कुमार, अरुण कुमार, राकेश मौर्य, सतेंद्र गौतम, विकास सिंह, तान्या, प्रशांत पाल आदि रहे।