फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: खेत पर गई महिला के साथ दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। खेत पर गई महिला से दुष्कर्म मामले में दो महीने पर बुधवार को कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज गई है।पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। कोतवाली में रिपोर्ट नहीं लिखे जाने पर महिला ने कोर्ट का सहारा लिया था।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कोर्ट में वाद दायर किया था। इसमें बताया था कि वह 23 जून की शाम को खेतों में गई थी। इसी दौरान मनोज वहां पहुंच गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। जब वह कोतवाली पहुंची तो पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। उल्टा फर्जी घटना बताकर उसे थाने से चलता कर दिया।
बुधवार को कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल परमहंस तिवारी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें