फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक ने छात्र को बेरहमी से पीटा

Wed, 23 Sep 2015 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
आश्रम पद्धति के स्कूल में पढ़ रहे छात्र को शिक्षक ने बेरहमी से पीटा। जानकारी होने पर परिवारीजन स्कूल पहुंचे और घायल छात्र को जिला अस्पताल भर्ती कराया। परिवारीजनों ने मंगलवार को एसपी एन कोलांची से मिलकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


एसपी ने मामले की जांच सीओ कालपी को सौंप कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। शहर कोतवाली के उमरारखेरा निवासी शीला पत्नी स्वर्गीय अवध किशोर ने एसपी एन कोलांची को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि उसके  दो पुत्र विजय कुमार व अभिषेक कुमार कदौरा थाना क्षेत्र के गांव बबीना के आश्रम पद्धति विद्यालय में कक्षा पांच के  छात्र हैं।

 18 सितंबर को विद्यालय में तैनात शिक्षक नितिन राज ने अभिषेक को अकारण मारापीटा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दो दिन तक उसका अस्पताल में इलाज चला, तब जाकर वह ठीक हो सका। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच सीओ कालपी महेंद्र सिंह को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें