फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालयों को तंबाकू मुक्त परिसर घोषित करें

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को जीआईसी सभागार में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डीआईओएस भगवत पटेल ने कहा कि समस्त जागरुकता कार्यक्रम विद्यालयों के बिना अधूरे हैं। इसलिए शिक्षकों द्वारा तंबाकू निषेध जैसे मुद्दों पर जागरुकता लाने में योगदान देना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि तंबाकू के दुष्प्रभाव के बारे में लोगों को जागरूक करना जरूरी है। विद्यालय परिसर में शिक्षकों एवं अन्य लोगों के तंबाकू उत्पादों के सेवन पर पूरी तरह रोक होनी चाहिए। सभी विद्यालयों को तंबाकू मुक्त घोषित करना चाहिए।
विज्ञापन

यूपी हेल्थ वॉलंटियर एसोसिएशन के क्षेत्रीय समन्वयक पुनीत श्रीवास्तव ने कहा कि तंबाकू मुक्त परिसर का हर स्कूल के बाहर बोर्ड लगा होना चाहिए। परिसर के अंदर तंबाकू उत्पादों के उपयोग पर पाबंदी लगी होनी चाहिए। स्कूलों की दीवारों पर तंबाकू और नशे के सेवन के दुष्प्रभावों के बोर्ड एवं चित्रलेखन होने चाहिए। जिला सलाहकार तृप्ति यादव ने कहा कि तंबाकू उत्पादों के सेवन करने वालों में किशोरों की संख्या बढ़ रही है। उन्हें रोकने की जरूरत है। जो लोग भी तंबाकू छोड़ना चाहते है, वह जिला अस्पताल के कमरा नंबर 14 में संपर्क कर सकते हैं। इस दौरान जीआईसी के प्रधानाचार्य रमेश चंद्र वर्मा, कुलदीप गुप्ता, तंबाकू नियंत्रण केंद्र के सलाहकार महेश कुमार ने तंबाकू के दुष्प्रभाव बताकर मौजूद लोगों को तंबाकू के सेवन न करने और जागरुकता फैलाने की शपथ दिलाई। इस दौरान अर्चना श्रीवास्तव, साधना चौबे, आकांक्षा, अनुराधा, मीनाक्षी, माधुरी, राहुल वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें