आटा। पुखरायां में उसरगांव के छात्र की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के समय युवक कानों में ईयरफोन लगाकर गाने सुनते हुए रेलवे ट्रैक पर चल रहा था।
कालपी कोतवाली क्षेत्र के उसरगांव निवासी शिवचरन तिवारी के 20 वर्षीय पुत्र अभिजीत तिवारी की सोमवार की शाम पुखरायां स्टेशन के पास इंटर सिटी की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के समय वह कानों में ईयरफोन लगाए था। जिससे उसे ट्रेन के आने की आवाज सुनाई नहीं दी। परिजनों ने बताया कि वह बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। काफी समय से पुखरायां में रहकर कोचिंग पढ़ाता था और कंप्यूटर की सीखता था। वह पांच भाइयों में चौथे नंबर का था। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।