फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से छात्र की मौत

Sun, 26 Mar 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बीएससी की परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की बाइक में कार ने पीछे से टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाने से उसके सिर में गंभीर चोट आई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन


काेंच कोतवाली के चंर्दुरा गांव का रामजी बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह शनिवार की सुबह बाइक से एट थाना के गांव पिरौना स्थित सिंहरण महाविद्यालय में परीक्षा देने गया था। लौटते समय एट हाईवे स्थित पिंडारी गांव के पास करीब सवा दस बजे पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार के चालक ने पीछे से उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार सवार छात्र उछल कर सड़क पर सिर के बल जा गिरा।

हेलमेट न लगाए होने के कारण उसके सिर में गंभीर चोट आईं। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके पर ही कार छोड़कर भाग गया। हादसे की सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। प्रवेशपत्र से छात्र की पहचान कर उसके परिजनाें को सूचना दी। पुलिस ने शव को आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्र की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। बदहवास हालात में परिजन हाउस पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें