फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन में लूट का खुलासा नहीं हुआ करेंगे बाजार बंद

Sun, 26 Mar 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
कदौरा में बैठक करते व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सराफा व्यवसायी से साढे़ पांच लाख की लूट और गोली मारकर घायल करने की घटना का खुलासा न होने से व्यापारी खफा हैं। शनिवार को कस्बे के व्यापारियों ने बैठक कर पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन दिया। साथ ही चेतावनी दी कि तीन दिन में घटना का खुलासा न हुआ तो व्यापारी 29 मार्च को कदौरा का मार्केट बंद रखेंगे।
विज्ञापन


कस्बा कदौरा के सराफा व्यापारी सक्षम सोनी उर्फ निक्की को को एक मार्च को दुकान से घर जाते समय लुटेरों ने कदौरा बबीना मार्ग पर गोली मारकर घायल कर दिया। लुटेरे साढ़े पांच लाख के गहने और नकदी लूट लिए थे। पुलिस ने अभी तक इस घटना से जुडे़ एक भी लुटेरे को गिरफ्तार नहीं किया। घटना का खुलासा न होने से आक्रोशित व्यापारियों ने शनिवार को मेन बाजार कदौरा में मनोज सोनी के आवास पर बैठक की।

व्यापारियों ने  पुलिस महानिदेशक लखनऊ, डीआईजी झांसी, एसपी जालौन को पत्र भेजकर चेतावनी दी कि अगर तीन दिन में लूट का खुलासा न किया गया तो 29 मार्च को व्यापारी कदौरा का बाजार बंद करवा देंगे। व्यापारियों ने थानाध्यक्ष कदौरा लालमणि को भी ज्ञापन देकर खुलासे की मांग की। मूलचंद्र गुप्ता, पवन गुप्ता, रवि शिवहरे, कृष्ण कुमार सोनी, राजू बाजपेई, नितिन पुरवार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें