फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र का सुराग नहीं, परिजनाें ने लगाया जाम

Mon, 15 Feb 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के राठ रोड स्थित एक विद्यालय का छात्र एक सप्ताह से लापता है और पुलिस अब तक उसकी खोज नहीं कर पाई है। इससे गुस्साए परिजनाें ने क्षेत्रीय लोगोें के सहयोग से राठ रोड पर सोमवार दोपहर जाम लगा दिया। इस दौरान परिजनों ने छात्र की सकुशल बरामदगी की मांग की। सूचना पाकर कोतवाल आलोक सक्सेना मौके पर पहुंचे और परिजनाें को
विज्ञापन


समझाकर जाम खुलवाया। करीब आधा घंटे के जाम से दोनाें ओर वाहनाें की कतार लग गई।
शहर के राठ रोड स्थित विनायक एकेडमी में कक्षा आठ में पढ़ने वाला 13 वर्षीय छात्र योगेंद्र राजपूत पुत्र अमर सिंह निवासी गांव रिरुआ थाना आटा एक सप्ताह पहले लापता हो गया था। परिजन ने मामले में हास्टल संचालक पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी

लेकिन पुलिस पड़ताल में छात्र का बैग गल्ला मंडी की कैंटीन के पास से बरामद होना बताया जा रहा है। इससे अब तक यह तय नहीं हो पाया है कि छात्र आखिर गायब कहां से हुआ है।   सोमवार को परिजन पहले पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और छात्र की सकुशल बरामदगी की मांग की है। इसके बाद अन्य लोगाें के साथ मिलकर उरई राठ मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर कोतवाल आलोक सक्सेना मौके पर पहुंचे और अब तक हुई पुलिस की कार्रवाई का हवाला देकर जाम खुलवाया। इस दौरान परिजनाें की पुलिस से हल्की झड़प भी हुई। जाम के दौरान दोनाें ओर वाहनाें की लंबी लाइन लग गई। जाम करीब आधे धंटे तक चला।

स्कूल नहीं आया छात्र
विनायक एकेडमी इंटर कालेज के प्रबंधकों ने इस बाबत एसपी एन कोलांचि को दिए एक पत्र में बताया कि लापता छात्र योगेंद्र राजपूत जो कक्षा चार का छात्र है, 5 फरवरी को स्कूल आया ही नहीं। इस संबंध में स्कूल प्रबंधन ने लापता छात्र के परिजनों के साथ अपनी सहानुभूति भी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें