कोंच। कोतवाली क्षेत्र के भदारी गांव निवासी रोहित की पत्नी चंदा देवी (35) ने गुरुवार की रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि उसके पति रोहित की मानसिक स्थिति सही नहीं रहती है। इस पर वह गुरुवार को पति को दिखाने ससुर सुरेंद्र के साथ उरई गई थी। शाम को सभी घर आए।
रोहित पुत्र जिगर के साथ सो गया। जब बेटे की आंख खुली तो मां को न पाकर वह दूसरे कमरे में पहुंचा तो दरवाजा बंद था। आवाज लगाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो इस पर अन्य परिजन आ गए। उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया। देखा तो चंदा का शव फंदे पर लटक रहा था। परिजनों ने बताया कि पति के बीमार रहने की वजह से वह तनाव में थी। कोतवाल अजीत सिंह ने बताया कि महिला ने आत्महत्या की है। जांच की जा रही है। (संवाद)