फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: जुए में विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत

Sun, 04 May 2025 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। कैलिया के सलैया बुजुर्ग गांव में जुए को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट के बाद आधी रात एक पक्ष ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इससे गांव में दहशत हो गई। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर दो नामजद सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कैलिया थाना क्षेत्र के सलैया बुजुर्ग गांव में शुक्रवार देर रात करीब 1 बजे अचानक गांव के बाहर पुराने बाग के पास ताबड़तोड़ फायरिंग होने लगी। इससे गांव में दहशत फैल गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस को गांव के ही वीरेंद्र सिंह ने बताया कि वह, उसकी पत्नी और नाती शुक्रवार रात घर के बाहर सो रहे थे। तभी गांव के शिवम, योगी और एक अज्ञात युवक ने पत्नी राजेश्वरी को जगाया। उन्होंने पूछा कि तेरा बेटा केशव कहां है।
पत्नी ने जब आधी रात को बेटे का पता पूछने की वजह जाननी चाही तो हमलावरों ने अभद्रता कर दी। पत्नी ने शोर मचाया तो हमलावर हवाई फायरिंग करने लगे। कई राउंड गोलियां चलने से गांव में दहशत का माहौल हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के बाहर सड़क किनारे स्थित पुराने बाग में शुक्रवार को जुआ खेला जा रहा था। उसी दौरान केशव व शिवम के बीच विवाद हुआ था। जिसमें दोनों में मारपीट भी हो गई थी।
विज्ञापन

सीओ परमेश्वर प्रसाद का कहना है कि गांव में फायरिंग हुई है। जिसमें एक पक्ष की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश को जा रही है। विवाद किस बात को लेकर हुआ है इसकी जांच की जा रही है। अगर जुए से जुड़ा विवाद सामने आता है तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष का कहना है कि फायरिंग में शामिल बताए जा रहे लोगों के नाम लाइसेंसी असलहे नहीं है। फायरिंग किन असलहों से की गई है उन्हें जल्द बरामद किया जाएगा। पुलिस ने वीरेंद्र सिंह की तहरीर पर गांव के ही शिवम कौरव व योगी कौरव व उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर ली है। इधर दूसरे पक्ष ने भी सीओ परमेश्वर प्रसाद को प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें