फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: सौतेले पिता ने बेटी के साथ किया दुष्कर्म, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। बेटी ने सौतेले पिता पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। बुधवार को वह मां के साथ कोतवाली पहुंची और तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी मां हैदराबाद की निवासी है। पिता का निधन हो जाने पर मां ने भूरेलाल से शादी कर ली थी। वह मजदूरी करता है। बताया कि भूरेलाल ने उसकी शादी आठ वर्ष पहले कर दी थी, लेकिन पति उसे नहीं रख रहा था। इस पर वह मायके में रह रही है।
आरोप है कि उसका भूरेलाल उसके साथ दुष्कर्म करता है। विरोध करने पर मारपीट करता है और जान से मारने की धमकी देता है। पीड़िता ने बताया कि मंगलवार की रात सौतेला पिता उसके कमरे में घुस आया और उसके साथ संबंध बनाने की कोशिश करने लगा। विरोध करने पर मारपीट की। मां ने बचाने की कोशिश की तो उसको भी पीटा। पुलिस ने पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराकर आरोपी सौतेले पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ शैलेंद्र बाजपेयी ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें