राजकीय इंटर कालेज में आयोजित शिविर मेें योग करते पुुरुष व महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
राजकीय इंटर कालेज में आयोजित योग शिविर में सोमवार को विभिन्न योग संबंधी आसनों की जानकारियां दी गई। योगाचार्य ने कहा कि योग से जहां एक ओर बीमारियां दूर भागती हैं, तो वहीं, शरीर भी स्वस्थ रहता है। इस दौरान उन्होंने कपालभाति से लेकर अनुलोम, विलोम इत्यादि योगों के बारे में अवगत कराया। इसके साथ ही इन्हें अपने जीवन में उतारने की सलाह
दी। बता दें कि पतंजलि योग समिति, महिला पतंजलि योग व भारत स्वाभिमान के तत्वावधान में राजकीय इंटर कालेज में योग शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में योग प्रशिक्षक रामप्रकाश द्विवेदी ने कहा कि भागमभाग भरी जिंदगी में योग बेहद जरुरी है। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से लोगों को सुबह उठकर सबसे पहले योग करना चाहिए, जिससे मानसिक विकास होता है, इसके साथ ही थकान भी दूर होती है।