फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिग्नल कैडर में मर्ज करने के विरोध में स्टेशन मास्टरों ने विरोध जताया

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। आल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन ने स्टेशन मास्टर कैडर को सिग्नल कैडर में मर्ज किए जाने के विरोध में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। स्टेशन मास्टरों ने कहा कि यदि सरकार ने कर्मचारी विरोधी निर्णय लेने बंद नहीं किए तो आंदोलन का पूरे देश भर में विस्तार कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

संगठन के मंडल सचिव अजय कुमार दुबे ने बताया कि स्टेशन मास्टर कैडर मल्टी वर्कर की पोस्ट है। इसके बावजूद इस कैडर को सिग्नल विभाग में मर्ज करने की साजिश की जा रही है। इससे संरक्षा, सुरक्षा और समय पालन में समस्या आएगी। क्योंकि दोनों विभागों के काम अलग-अलग हैं। ऐसा करना कर्मचारी विरोधी है। उन्होंने कहा कि स्टेशन मास्टरों की पांच सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन के क्रम में रविवार को सभी स्टेशनों मास्टरों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया।
जबकि 15 जून को आन ड्यूटी स्टेशन मास्टर सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक भूख हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान एपी वर्मा, पीेके निरंजन, राजीव कौशिक, कुमार अंशुल, डीके व्यास, एससी अग्रवाल, अरुण कुमार, राजीव निरंजन, पृथ्वीराज, अंबुज शुक्ला, रमेशबाबू, रवि वर्मा आदि ने काली पट्टी बांधकर काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें