एमएसवी इंटर कालेज कालपी में बुंदेलखंड फुटबाल क्लब की ओर से मंगलवार को
स्व. शिरोमणि मैहर व स्व. बाबू कामेश्वर दयाल श्रीवास्तव मेमोरियल राज्य
स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट का उद्घाटन किया गया । उद्घाटन मैच में मऊनाथ
भंजन फुटबाल क्लब ने कालपी स्पोर्टिंग को 5-1 गोल के अंतर से पराजित किया।
टूर्नामेंट
के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक छोटे सिंह चौहान ने कहा कि
कालपी के लोग फुटबाल के प्रेमी हैं। जनता व खेल प्रेमियों की भावनाओं को
ध्यान में रखकर कालपी में विशाल क्रीड़ा ग्राउंड व खेल स्टेडियम के निर्माण
का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर सीओ महेंद्र कुमार ने कहा कि खेलों से
शारीरिक व मानसिक विकास होता है। उद्घाटन मैच में ग्राउंड
परिसर में मुख्य
अतिथियों के साथ पहुंचे डा. नरेश मैहर, जयखत्री, विजय गांधी, जैनुल आब्दीन,
शिवबालक सिंह यादव, परमानंद यादव, मुन्ना चौधरी, मधुटंडन महाविद्यालय की
प्राचार्या शुभम मिश्रा, संतोष ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। कबूतर
उड़ाकर मैच का शुभारंभ किया। इसके पूर्व रोजवर्डस पब्लिक स्कूल के नन्हे,
मुन्ने छात्रों ने रंग बिरंगे परिधानों में
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत
किए। उद्घाटन मैंच में मऊनाथ भजन फुटबाल क्लब की टीम ने कालपी स्पोर्टिंग
को 5-1 से पराजित किया। विजेता व उप विजेता टीमों को पुरस्कार किया। इस
मौके पर परवेज कुरैशी, कमल सैनी, प्रवीण सक्सेना, अनवार, खालिद, राजू मैहर
आदि मौजूद रहे।
ये टीमें ले रहीं भाग
राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट
में इलाहाबाद हास्टल, लखनऊ, बनारस, फैजाबाद, शाहजहांपुर, मिर्जापुर,
गोरखपुर एवं कानपुर जनपदों की टीमें प्रतिभाग कर रहीं हैं।