फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोमांचक मुकाबले में स्टेडियम की टीम विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। बीएसएस अंडर 16 क्रिकेट लीग प्रतियोगिता में गुरुवार को दो मैच खेले गए। इसमें स्टेडियम उरई ने रुद्र एकेडमी और ओसीसी ने एसबीडीएम एकेडमी को हराकर अपने-अपने मैच जीत लिए। रन रेट अच्छा करने से ओसीसी ने प्रतियोगिता की रोमांचकता को बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

कोंच रोड स्थित जमुनादेवी महाविद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता के शाम वाले मैच पर सभी की निगाहें लगी हुई थीं। जालौन की एसबीडीएम एकेडमी के कप्तान के आमंत्रण पर पहले बल्लेबाजी करने ओसीसी की टीम उतरी। पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद साहिल और असित की जोड़ी ने मैच संभाला। साहिल ने 61 और असित ने 55 रन बनाए। 20 ओवर में ओसीसी ने नौ विकेट पर 200 रन बनाए। एसबीडीएम एकेडमी के हसनेन ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसबीडीएम एकेडमी की पूरी टीम 15 ओवर खेलकर 70 रन बना पाई। अकेले मानस दहाई का अंक छू पाए। ओसीसी की ओर से सक्षम और शोएब ने दो-दो विकेट लिए। मैन आफ द मैच साहिल मंसूरी रहे।
इसके पूर्व पहला मैच स्टेडियम और रुद्र एकेडमी कोंच के मध्य हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टेडियम ने छह विकेट पर 133 रन बनाए। इसमें श्वेत गुबरेले ने शानदार 55 रन बनाए। दीप के 18 रन भी उल्लेखनीय रहे। आदिल को दो और राजपाल व अंकित को एक. एक विकेट मिला। कोंच को शुरू में जल्द विकेट गंवाने पड़े। इसके बाद मध्यक्रम ने थोड़ा साहस दिखाया। अंतिम ओवर में जीत के लिए 12 रन चाहिए थे। पहली गेंद पर चौका भी मिला पर अंत की पांच गेंदों पर जीत लायक रन नहीं बनाए जा सके। कोंच यह मैच तीन रन से हार गई। वेदप्रकाश ने तीन और अनुज ने दो विकेट लिए। अंपायरिंग राहुल लाला और उत्तम विश्वकर्मा ने की। इस दौरान नीरज पाठक, मानवेंद्र पिपरैया, अंशु, प्रशांत, गौरव अग्रवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें