मुहम्मदाबाद। कृषक भारती कोआपरेटिव लिमिटेड (कृभको) की ओर से चाचर दिवारी नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन कृभको के चेयरमैन व राज्यसभा सांसद चंद्रपाल यादव के आवास पर किया गया। इसमें आसपास के गांवों से आए कलाकारों ने दिवारी नृत्य में समा बांधा।
मंगलवार को ग्राम डकोर में बुंदेली कलाकारों के उत्साहवर्धन के लिए लुप्त होती दिवारी नृत्यकला का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ श्रीकृष्ण की मूर्ति पर माल्यार्पण करके एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ चंद्रपाल यादव ने किया। इस प्रतियोगिता डकोर की तीन टीमें, कुसमिलिया की दो टीमें, चिकासी की दो टीमें व मोहम्मदाबाद, बरौली, कहटा, मकरेछा, रामपुरा, जैसारी खुर्द आदि गांव की कुल 13 टीमों ने भाग लिया। सभी टीमों ने एक से बढ़कर एक उत्कृष्ट प्रदर्शन किए। सबसे अच्छा प्रदर्शन कुसमिलिया से आई हुई दोनों टीमों ने किया। पहली टीम के कप्तान आशीष के नेतृत्व वाली टीम प्रथम रही, कुसमिलिया की दूसरी टीम जिसका नेतृत्व जय सिंह राजपूत ने किया उसे दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। जबकि तृतीय स्थान बरौली को मिला जिसका नेतृत्व रामअवतार ने किया। विजेता टीमों को उपहार के साथ नगद राशि भी दी गई। निर्णायक मंडल में देवकीनंदन कुशवाहा तथा महेश प्रजापति रहे। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिशुपाल सिंह यादव, ब्लाक प्रमुख तेजपाल सिंह, छत्रपाल सिंह यादव, मनोज यादव, सोनू यादव, विनोद, महेंद्र, अशोक बाबूजी, राजबहादुर, अतर सिंह, भगवती शरण पटेरिया, राजेंद्र, रामेश्वर, अतुल यादव, रामबल्लभ दीक्षित, फूलसिंह, महेंद्र, रामपाल यादव आदि मौजूद रहे।