कदौरा। भैयादूज में मायके न भेजने से नाराज महिला ने घर में मिट्टी का तेल डाल कर आग लगा ली। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। महिला ने जब आग लगाई तब वह घर पर अकेली थी। लपटें देख पड़ोसियों ने आग बुझाई और परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों उसे सीएचसी ले गए, जहां पर डाक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है। तहरीर मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को थाना क्षेत्र के ग्राम इकौना में जयदेवी पत्नी शैलेंद्र निषाद ने दोपहर को सूना घर देख मिट्टी का तेल डाल कर आग लगा ली, चीखपुकार व आग की लपटें देख पड़ोसियों ने आनन फानन में आग बुझाकर महिला को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर महिला को जिला अस्पताल के लिए रिफ र कर दिया गया। जहंा उसका इलाज चल रहा है। पड़ोसियों ने बताया कि वह भाई दूज के पर्व पर अपने मायके जाना चाहती थी, लेकिन मायके जाने को लेकर उसका पति से विवाद हो गया। इससे पति घर से बाहर चलाया गया। घर के अन्य लोग भी खेत पर गए थे, घर में मौका देख उसने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। लपटें व चीख पुकार सुन पड़ोसी घर में पहुंचे और किसी तरह आग बुझाकर परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने उसे झुलसी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि महिला को भर्ती कराया गया है, अभी तक तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।