फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार डंपर पलटा, चालक की मौत

Fri, 25 Nov 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
मदारीपुर के पास पलटा पड़ा डंपर उठाती क्रेन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
औरैया से लौटते समय शुक्रवार की सुबह 8 बजे एक तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इससे डंपर चालक की मौके पर मौत हो गई जबकि खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंचे ग्रामीणाें ने घायल खलासी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से डाक्टर ने उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। एमपी के
विज्ञापन


छतरपुर के गंाव चौंपा निवासी लोकपाल (35) पुत्र राजेंद्र कुमार शुक्रवार की सुबह औरैया में डस्ट डालकर उरई आ रहा था। उसके साथ खलासी अफसर खान (30) पुत्र मानखान निवासी पूंछ जनपद झांसी था। शुक्रवार की सुबह 8 बजे जब डंपर कुठौंद थाना के मदारीपुर गांव के पास पहुंचा तो डंपर की रफ्तार अधिक होने के कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया। इससे डंपर

अनियंत्रित होकर खंदक में पलट गया। इससे चालक व खलासी उसके नीचे दब गए और चालक की मौके पर ही मौत हो गई। खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर
विज्ञापन


ग्रामीण पहुंचे और घायल खलासी को बाहर निकाल कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से डाक्टर ने उसे मेडिकल कालेज झंासी रेफर कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक  के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हेलमेट न लगाने से गई जान
पेट्रोल पंप पर अपनी बाइक से डीजल लेने जा रहे एक किसान को बोलेरो चालक ने टक्कर मार दी। इससे हेलमेट न लगाने से सिर की चोट से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने चालक को गाड़ी सहित गिरफ्तार कर लिया है। वहीं लाश को पोस्टमार्टम के लिए उरई भेजा गया है। तहसील के ग्राम रायड निवासी किसान जयराम शुक्रवार को सुबह आठ बजे कृषि

कार्य से अपनी एमएचटी बाइक पर प्लास्टिक की कट्टियां बांधकर मंडी समिति के आगे स्थित पुरवार पंप पर जा रहा था। जैसे ही वह पंप के लिए आगे बढ़ा, नेशनल हाइवे पर उरई की ओर से तेज गति से आ रही बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में हेलमेट नहीं लगाने से उसके सिर में गंभीर चोट आई। इससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। पुलिस ने

चालक मान सिंह निवासी छौक को बोलेरो समेत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। वहीं, आवश्यक कार्रवाई के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें