फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: नाम की स्पेशल ट्रेनें, चल रहीं घंटों देर से

विज्ञापन
फोटो-23-ट्रेन में बीमार महिला से जानकारी लेते चिकित्सक। संवाद
विज्ञापन
उरई। त्योहार स्पेशल ट्रेनों की रफ्तार में सुधार नहीं हो पा रहा है। इसके चलते यात्री अपने गंतव्य तक पहुंचने में कई घंटे देरी से पहुंच रहे हैं। यात्रियों का कहना है कि स्पेशल ट्रेनों में किराया भी ज्यादा लिया जा रहा है, फिर भी ट्रेनें समय से गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रही हैं।
विज्ञापन

बुधवार को भी बंगलूरू से गोमती नगर जाने वाली त्योहार स्पेशल (06529) निर्धारित समय शाम 4.10 बजे के स्थान पर रात को 11:02 बजे 6 घंटा 52 मिनट देरी से चल रही है। दानापुर से पुणे की ओर जाने वाली त्योहार स्पेशल (01432) निर्धारित समय से सवा पांच घंटा देरी से आई। मुंबई से बनारस जाने वाली त्योहार स्पेशल (04225) 3 घंटा 36 मिनट, पुणे से लखनऊ जाने वाली पुणे एक्सप्रेस (11407) दो घंटा देरी से आई।
उधना से सूबेदारगंज जाने वाली त्योहार स्पेशल (04156) निर्धारित समय से 3 घंटा 3 मिनट, मुंबई से छपरा जाने वाली त्योहार स्पेशल (05094) चार घंटा 40 मिनट देरी से आई। पनवेल से गोरखपुर जाने वाली पनवेल एक्सप्रेस (15066) एक घंटा 40 मिनट, पुणे से लखनऊ जाने वाली पुणे एक्सप्रेस (12103) 3 घंटा 31 मिनट देर से आई।
विज्ञापन

पुणे से गाजीपुर सिटी जाने वाली त्योहार स्पेशल (01431) 4 घंटा 19 मिनट देरी से आई। झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह का कहना है कि स्पेशल ट्रेनों के संचालन का विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें