फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री का पुतला फूंकने को लेकर सपाइयों व पुलिस में नोकझोंक

विज्ञापन
कालपी में सपा द्वारा पुतले को जलाने जा रहे कार्यकर्ताओं को रोकते पुलिसकर्मी - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कालपी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ टिप्पणी करने को लेकर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मोती सिंह के खिलाफ सपाइयों में नाराजगी है। शनिवार को समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव अजीत यादव की अगुवाई में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार चौराहे पर मोती सिंह का पुतला फूंकने का प्रयास किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने सपाइयों से कैबिनेट मंत्री का पुतला को छीन लिया। इस दौरान पुलिस व सपाइयों में नोकझोंक भी हुई। कार्यकर्ताओं ने चौराहे पर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

सपाई शनिवार की शाम मुख्य बाजार टरननगंज चौराहे में एकत्रित हुए। कुछ देर बाद कार्यकर्ताओं ने ग्राम विकास मंत्री का पुतला लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। साथ ही पुतला फूंकने का प्रयास किया। मौके पर पहुंचे टरननगंज चौकी प्रभारी रामजी दुबे फोर्स के साथ मिलकर कार्यकर्ताओं से पुतला छीनने का प्रयास किया। इस पर सपाइयों की पुलिस से तकरार हो गई। इसके बाद पुलिस ने कार्यकर्ताओं से पुतला छीन लिया। सपा नेता अजीत यादव ने बताया कि प्रदेश के ग्रामीण विकास मंत्री ने सपा के मुखिया अखिलेश यादव के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की है। इस मौके पर अजहर बाबा, गुलाब सिंह यादव, अमित तिवारी, शिवम दाऊ, दीपू यादव, सोनू यादव, ऊवैस पठान, सौरभ ठाकुर समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें