सत्तादल सपा के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बना ब्लॉक
प्रमुखी का चुनाव कोंच में बिना किसी लड़ाई के उसकी झोली में आ गया है।
वहीं, नदीगांव में मौजूदा ब्लॉक प्रमुख शांतिदेवी ने पार्टी के सामने
मुश्किलें खड़ी कर दी हैं।
कोंच में सपा प्रत्याशी ऐंद्रकुमार निरंजन
ने भारी तामझाम के साथ दो सेट में नामांकन किया। निर्धारित समय तक एकमात्र
उन्हीं का परचा आने के कारण उनका निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। इस
दौरान सपा जिलाध्यक्ष चौधरी धीरेंद्र यादव, जिला महामंत्री प्रलुव्य
निरंजन, पूर्व ब्लॉक प्रमुख उमाशंकर निरंजन मौजूद रहे।
उधर, नदीगांव
में चूंकि चुनाव में बाहुबलियों के बीच मुकाबला है, इसलिए प्रशासन ने वहां
ऐहतियात के तौर पर खास इंतजाम पहले से ही कर रखे थे। डीएम रामगणेश, पुलिस
कप्तान एन कोलांचि, के अलावा भारी पुलिस फोर्स तैनात रही।
उधर, ब्लाक
नदीगांव महिला के लिए आरक्षित सीट है। वहां छह प्रत्याशियों ने नामांकन
किया। सपा समर्थित प्रत्याशी डॉलीसिंह गुर्जर जो दुग्ध संघ के जिलाध्यक्ष
जमींपाल सिंह गुर्जर की पत्नी हैं, ने भारी तामझाम के साथ दो सेट में
नामांकन भरे। जिलाध्यक्ष सपा सहित पूरी टीम इस दौरान वहां भी मौजूद रही।
अन्य
चार प्रत्याशियों में संध्या, सावित्री, गायत्री और अंजू के नाम शामिल
हैं। इन चार प्रत्याशियों को किसी न किसी के डमी के रूप में देखा जा रहा है
जबकि वहां सीधा मुकाबला सपा की डॉली और मौजूदा ब्लॉक प्रमुख शांतिदेवी के
बीच माना जा रहा है।