फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंद्रह हजार का इनामी शातिर अपराधी को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। पंद्रह हजार रुपये का इनामी बदमाश पुलिस के हाथ लगा है। इस पर जनपद के विभिन्न थानों से करीब 17 मुकदमे दर्ज हैं। इस बात की जानकारी एसपी राकेश सिंह ने अपने दफ्तर में हुई प्रेसवार्ता में दी। एएसपी ने बताया कि अपराधी राकेश शिवहरे निवासी जालौन कोतवाली, मोहल्ला खांडेराव को बुधवार की सुबह जालौन औरैया सहाव मोड़ से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

जालौन, माधौगढ़ व सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने सटीक सूचना पर राकेश शिवहरे को पकड़ा है। उक्त अभियुक्त पर थाना कुठौंद में गैंगस्टर एक्ट का मामला दर्ज है। जिसकी पुलिस को काफी समय से तलाश थी। पकड़े गए आरोपी पर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 17 मुकदमे दर्ज है। जिसमें आबकारी, एनडीपीएस, गैंगस्टर, यूपी गुंडा अधिनियम, सीआरपीसी आदि अपराधों के मामले दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक उदयभान, प्रवीण यादव उपनिरीक्षक महादेव और सिपाही विजय कुमार, देवेंद्र, राहुल सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें