उरई। पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर शुक्रवार की सुबह एसपी रवि कुमार ने परेड की सलामी ली। इसके बाद आरक्षियों के परेड कराई। इसके बाद पुलिस लाइन की कई शाखाओं में निरीक्षण किया। निरीक्षण इस दौरान उन्होंने थानों की गाड़ियों में रखे जाने वाली एक्यूपमेंट, बाडी प्रोक्टर, हेलमेट, डंडा, एंटी राइड गन, लाउड हैलर, टीयर गैस, डिजिटल कैमरा आदि देखें। वहीं उन्होंने दंगा नियंत्रण रिहर्सल भी कराई। संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को भीड़ नियंत्रण के तरीकों के बारे में जानकारी दी। वहीं एसपी ने आरक्षियों को असलहा चलाने का भी प्रशिक्षण दिया। परेड के बाद उन्होंने यूपी 112, परिवहन शाखा, आर्मरी, पुलिस मैस, बैरक, कैंटीन, गैस गोदाम आदि का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। (संवाद)
----------
शराब संग महिला गिरफ्तार
उरई। कोटरा थाना के उपनिरीक्षक गजेंद्र प्रताप सिंह ने बिनौरा गांव से महिला को पकड़कर 20 क्वार्टर देसी शराब बरामद की। पकड़ी गई महिला पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई की गई। (संवाद)