फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को कुल्हाड़ी मारकर घायल किया, चार पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। हरौली से आटा लेकर आ रहे युवक को पहले से घात लगाए बैठे छह लोगों ने कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोरगुल सुन खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंच गए। घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया। शरीर से अधिक खून निकलने के कारण डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पत्नी ने चार लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी हैं। कोतवाल अजय कुमार अवस्थी का कहना हैं कि मामला दर्ज करा दिया गया हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव भीमनगर निवासी विनय सिंह (30) व राजवीर खंगार में दोस्ती थी। विनय सिंह अक्सर राजवीर के घर आता था। पर राजवीर के भाई शिशुपाल को विनय का आना जाना अच्छा नहीं लगा। आने जाने को लेकर एक सप्ताह पहले विनय सिंह व शिशुपाल सिंह के बीच कहासुनी हो गई थी। पर सोमवार को शिशुपाल सिंह व विनय सिंह गालीगलौज के साथ धक्कामुक्की भी हुई। सोमवार की शाम विनय सिंह हरौली से आटा लेकर घर लौट रहा था। मसान बाबा के स्थान के पास घात लगाए बैठे शिशुपाल सिंह सहित तीन साथियों ने विनय सिंह पर कुल्हाड़ी से वार किए। जिससे विनय सिंह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। ग्रामीणों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। डाक्टर ने रेफर कर दिया। घायल की पत्नी रोशनी ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर दे दी गई हैं। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें