जालौन में समाजसेवी गजेंद्र सिंह सेंगर ने सीडीओ से शिकायत की थी कि कुठौंद बुजुर्ग में जनवरी में आयोजित की गई जनचौपाल में सरकारी धन की बर्बादी हुई है। फर्जी आंकड़े पेश किए गए।
चौपाल में मात्र 10 से 15 लोग ही मौजूद रहे। सीडीओ ने मामले की जांच डीपीआरओ को सौंपी थी। सीडीओ के निर्देश पर प्रभारी डीपीआरओ बलवीर सिंह शुक्रवार को कुठौंदा बुजुर्ग गांव में पहुंचे और ग्रामीणों से पूछताछ की।
इस बाबत प्रभारी डीपीआरओ ने बताया कि जांच कर ली गई है। जांच आख्या सीडीओ को सौंपी जाएगी।