पुलिस लाइन में महिला सिपाही को सुरक्षा किट देते एसपी डा. सतीश कुमार
- फोटो : ORAI
उरई। कोरोना वायरस को लेकर समाज की सुरक्षा में लगे पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को कोरोना संक्रमण एवं बचाव के लिए एसपी ने मास्क, सैनिटाइजर, ओआरएस मल्टी विटामिन टेबलेट, ड्रग्स व थर्मल स्क्रीनिंग, स्प्रे मशीन, सूट जिले के सभी थानों व चौकियों में तैनात पुलिस कर्मचारियों को वितरित किए। जिससे पुलिसकर्मी लोगों की मदद कर सकेंगे और सुरक्षित भी रहेंगे।
पुलिस लाइन सभागार में शनिवार को एसपी डा.सतीश कुमार ने जिले के पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए अल्ट्रावायलेट किरणों से स्केन किए 400 सूट, पांच हजार मास्क, सैनिटाइजर, तीन हजार ओरआरएस मल्टी विटामिन टेबलेट एवं विटामिन सी, 693 ड्रिंक्स व नान टच थर्मामीटर, छिड़काव के लिए स्प्रे मशीन जिले के सभी थानों व चौकियों के पुलिस कर्मियों को वितरित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि पुलिस फंड से यह सामग्री जिले के पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को उपलब्ध कराई गई है। इससे पुलिस कर्मचारी समाज की सुरक्षा व सेवा कर सकेंगे। इस दौरान एएसपी अवधेश सिंह, सीओ सतोष कुमार समेत कई पुलिस कर्मी मौजूद रहे। वहीं पुलिस लाइन परिसर में सेनेटाइजर कराया गया।