फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बुआई का सीजन शुरू, सरकारी गोदामों में नहीं आया बीज

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। दलहनी फसलों की बुआई का सीजन शुरू होने वाला है, लेकिन दलहन के बीज कृषि गोदामों में नहीं आए हैंं। इस कारण बुआई की तैयारी में लगे किसान दुकानों से महंगा बीज खरीदने के लिए मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन

15 अक्तूबर से दहलनी बीजों की बुआई होने लगती है, लेकिन अभी तक सरकारी गोदामों में सिर्फ सरसों का बीज आया है। किसान शिवबालक सिंह, जानकी शरण, हरीचंद का कहना है कि कृषि बीज गोदाम पर मटर, मसूर, चना का बीज अभी तक नहीं भेजा गया है। किसानों का कहना है कि क्षेत्र के ज्यादातर हिस्से में मटर की बुआई की जाती है। मटर का बीज न आने पर किसान बीज के लिए मंडी के चक्कर लगा रहे है।
किसान विजय दीक्षित, कृष्णपाल सिंह का कहना है कि कृषि बीज गोदाम पर बीज अच्छे और किफायती दामों पर बीज मिल जाते है। इस बार बीज न आने से किसान प्राइवेट दुकानों पर महंगे बीज खरीदने के लिए मजबूर हैं। कृषि बीज गोदाम प्रभारी अतुल राव ने बताया कि दलहनी बीज की डिमांड पहले ही भेजी जा चुकी है। बीज आते ही किसानों को तुरंत देना शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें