फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर युवती को बदनाम करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच(जालौन)। उरई निवासी एक युवती ने एसपी दफ्तर में शिकायती पत्र दिया है। इसमें बताया कि अंडा निवासी युवक उसे फोन पर लगातार परेशान कर रहा है। उसने सोशल मीडिया की आईडी सेे उसकी फोटो निकाल ली है। इसे अपने साथ ज्वाइंट कर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा है।
विज्ञापन

युवती ने बताया कि साल भर पहले वह रिश्तेदार की शादी में अंडा गई थी। युवक ने किसी से उसका मोबाइल नंबर ले लिया था। उसने अपनेे घरवालों को यह बात बताई तो उन्होंनेे युवक के घर जाकर शिकायत की। इसके बाद कुछ दिनों तक उसका फोन नहीं आया। अब उसने फिर से परेशान करना शुरू कर दिया है। युवती के मुताबिक उसका रिश्ता पक्का हो चुका है। युवक उसकी होने वाली ससुराल में धमकी भरे फोन कर रहा है। युवती के मुताबिक युवक उससे जबरन प्रेम संबंध स्थापित करना चाहता है। ऐसा न करने पर दूसरी जगह शादी न होने देने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन

युवती का कहना है कि शोहदे की हरकत से वह और परिवार मानसिक परेशानी से गुजर रहा है। एसपी आफिस के अधिकारियों ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें