बीहड़ क्षेत्र रामपुरा में रहने वाली सोनम द्विवेदी को एकेटीयू का स्वर्ण पदक मिला है। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह व राज्यपाल की ओर से दिए गए इस स्वर्ण पदक से क्षेत्रवासियों ने खुशी जाहिर की है।
सोनम की इस उपलब्धि पर लोगों ने प्रशंसा की और उसे मिठाई खिलाई। वहीं सोनक के माता-पिता ने भी उसे इस सफलता पर बधाई दी। सोनम को जहां इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग में स्वर्ण मिला वहीं लखनऊ में आयोजित दीक्षांत समारोह में राज्यपाल व केंद्रीय गृह मंत्री की ओर से यह पदक मिलने से खुशी और बढ़ गई। गुरुवार को सोनम की उपलब्धि पर रामपुरा क्षेत्र के लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।