फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरवाजे के विरोध में बेटे की हत्या, पिता गंभीर

विज्ञापन
विवादित खुला गेट, इसी पर दरवाजा लगाने पर हुआ विवाद। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
माधौगढ़ (जालौन)। दीवार में नया दरवाजा लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के चलते एक युवक ने पिता-पुत्र पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रुप से घायल हो गया। शोरगुल सुनकर पहुुंचे परिजन व पड़ोसियों ने लहूलुहान हालत में पड़े पिता को सीएचसी माधौगढ़ पहुंचाया। एएसपी अवधेश सिंह का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर पड़ोसी समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। कहा, यदि पुलिस की कोई चूक है तो उसकी भी जांच कराई जाएगी। दोनों ही पक्ष इस दीवार को अपना बताते हैं।
विज्ञापन

माधौगढ़ थाना क्षेत्र के सिहारी गांव निवासी गया प्रसाद का घर की दीवार में नया दरवाजा लगाने को लेकर पड़ोसी विजय बहादुर पुत्र श्रीप्रकाश दोहरे से दो दिन पूर्व विवाद हो गया था। जिस पर पुलिस ने दोनों पक्षों को बैठाकर समझौता करा दिया था। सोमवार सुबह आठ बजे गया प्रसाद (52) अपने पुत्र प्रदीप (25) के साथ घर से मजदूरी के लिए निकल रहे थे तभी पहले से घात लगाए बैठे विजय बहादुर दोहरे ने पिता-पुत्र पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
अचानक हुए हमले से उन्हें संभलने का मौका भी नहीं मिला और पुत्र प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गया प्रसाद गंभीर रुप से घायल हो गया। चीख पुकार सुनकर परिजन व पड़ोसी दौड़े और लहूलुहान हालत में घायल पड़े गया प्रसाद को सीएचसी ले गए। गांव में सुबह सुबह हुई घटना से सनसनी फैल गई। गांव की मस्जिद पर ड्यूटी में लगे सब इंस्पेक्टर बलवीर सिंह घटना की सूचना पाकर तुरंत सिपाहियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आरोपी की तलाश की, लेकिन वह फरार हो गया।
विज्ञापन

मृतक के भाई दिलीप की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने विजय बहादुर और पास में रहने वाले उसके रिश्तेदार वीरेंद्र, उसकी पत्नी आरती व मंगल पुत्र चेतराम के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली पुलिस ने तहरीर लेकर सभी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। परिजनों ने बताया कि मृतक प्रदीप की तीन वर्ष पूर्व शादी हुई थी। मृतक के एक दो वर्ष व एक चार माह का पुत्र है। वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी मौत पर पत्नी नीतू का रो रोकर बुरा हाल है।
प्रदीप के परिजनों व ग्रामीणों ने बताया कि गया प्रसाद ने 15 दिन पहले घर में नया दरवाजा लगाया था। जिसे लेकर दो दिन पूर्व उसका विजय बहादुर से झगड़ा हुआ था। झगड़े को पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया था। जिसका परिणाम हुआ कि प्रदीप की मौत हो गई। गांव वालों के मुताबिक विजय बहादुर अपनी अंधी मां द्रोपदी के साथ रहता है। शराब पीकर आएदिन मारपीट करने के कारण उसकी पत्नी दस साल पूर्व उसे छोड़कर चली गई थी।

मृतक के घर में रोते बिलखते परिजन।- फोटो : ORAI

मृतक प्रदीप की फाइल फोटो- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें