फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन : बेटे ने बाप को दी खौफनाक मौत, वजह जानकर पुलिस भी हैरान

Tue, 20 Apr 2021 10:12 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जालौन
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में एक पुत्र ने अपने पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


सिरसा कलार थाना इलाके के गांव सिकन्ना निवासी संतराम दोहरे पुत्र मूंगालाल (70) की सोमवार की रात 9 बजे छोटे पुत्र अरविंद ने कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। 

आपको बता दें कि मृतक संतराम के तीन बेटे है। बड़ा गोविंद है, वो गांव मे रहता है। दूसरा आरोपी अरविंद, तीसरा लखन सूरत में काम करता है। मृतक संतराम दोहरे तीन दिन पहले बनारस से लौटे थे। यह वहीं रहते थे। कुछ काम किया करते थे। घर लौटकर अपने बड़े बेटे गोविंद के घर खाना खाने चले गए। 
विज्ञापन


इस बात से आरोपी अरविंद अपने पिता से खफा हो गया। अरविंद ने अपने पिता संतराम से कहा कि तुम गोविंद के घर क्यों गए थे। संतराम ने कहा कि वो भी मेरा बेटा है, उसके यहां क्यों नहीं जा सकता। 
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि आरोपी अरविंद बंटवारे को लेकर भाइयों से हमेशा खुन्नस खाए रखता था। इसी के चलते आरोपी ने अपनी मां मूर्ती देवी के सामने अपने पिता पर कुल्हाड़ी से कई बार कर हमला किया। 

जिससे संतराम की मौके पर मौत हो गई। जानकारी मिली है कि कुछ दिन पहले अरविंद के दिमाग का इलाज भी चल चुका है तब से वह सनकी टाइप का हो गया था। संतराम की पत्नी मूर्ति देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता के मौत की तहरीर मृतक के बड़े बेटे गोविंद ने दी है।

इंस्पेक्टर अशोक कुमार वर्मा का कहना है कि बड़े बेटे के घर जाने की खुन्नस से आरोपी ने अपने पिता को मार डाला। आरोपी की तलाश जारी है। अभी पकड़ से बाहर है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें