गुलौली के ग्रामीणों का कहना है कि दोपहर के वक्त अचानक इतनी तेज धमाका हुआ कि एक पल के लिए तो ऐसा लगा कि बम फट गया हो। आसपास के घरों की खिड़की-दरवाजे भी हिल गए। बाहर आए तो पता लगा कि मुजीद के घर पर आग लगी है। मुजीद ने बताया कि उसे हाल ही में उज्ज्वला गैस कनेक्शन मिला था और अभी दो दिन पहले ही वह नया सिलिंडर
विज्ञापन
लेकर आया था, क्या पता था कि ये सिलिंडर ही उसकी बर्बादी का कारण बन जाएगा। मुजीद, शब्बीर दोनों भाई भोपाल में फल बेचते हैं और यहां भी उनके पास छह बीघा जमीन है। इन दिनों दोनों गांव आए हैं और घटना के वक्त दोनों खेत पर थे। कहना है कि आग की चपेट में आकर खाने का सामान, बिस्तर, बच्चों की कापी-किताबें और जेवर-नगदी कुछ भी नहीं बचा।