फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: घर के आंगन में निकला सांप, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। कुठौंदा बुजुर्ग गांव में मंगलवार देर रात घर के आंगन में सांप निकलने से परिवार में दहशत फैल गई। सूचना पर वन विभाग की टीम ने पहुंचकर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सांप को पकड़ लिया और जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी ज्ञानचंद्र का परिवार रात करीब 11 बजे खाना खाने के बाद सोने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान आंगन में सांप दिखाई दिया। घरवालों ने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई।
डिप्टी रेंजर मुबारक अली टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रात करीब 12 बजे रेस्क्यू शुरू किया। टीम ने कुछ देर की मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद उसे जंगल में छोड़ दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें