फोटो - 04 मृतक कल्लन सिंह की फाइल फोटो। स्रोत परिजन
कालपी। चुर्खी थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव में रविवार को खेत में तिल की फसल कटाते समय कल्लन सिंह (50) के पैर में सांप ने डस लिया। तबीयत बिगड़ने पर भाई राजेश व पुत्र पवन किसान को मेडिकल कॉलेज ले गए। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने बताया कि कल्लन खेती कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके एक बेटा व एक बेटी है। थाना प्रभारी शिवशंकर सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है। तहसीलदार अभिनव कुमार तिवारी का कहना है कि किसान की मृत्यु किस कारण हुई है अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद किसान को शासन के द्वारा मिलने वाली सहायता राशि दिलवाई जाएगी।