नगर संसाधन केद्र उरई में सोमवार को नगर शिक्षा अधिकारी ने नगर क्षेत्र के
परिषदीय विद्यालयो के सभी शिक्षकों एवं प्रधानाध्यापकों की बैठक ली। इसमें
उन्होंने कहा कि हर महीने के अंत में विद्यालय की प्रबंध समिति की बैठक की
जाए। साथ ही 20 जनवरी से पहले विद्यालयों की रंगाई पुताई कराने के आदेश
दिए।
सोमवार को नगर शिक्षाधिकारी गनपत लाल ने नगर संसाधन केंद्र उरई में
नगर के सभी परिषदीय विद्यालयों केे प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों की बैठक
ली। इसमें कहा कि सभी विद्यालयों की विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक
प्रत्येक माह के अंतिम कार्य दिवस में अवश्य कराई जाए और इसमें आने वाली
समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराया जाए। ा ऐसे बच्चों को चिह्नित करें
जिनका पंजीकरण परिषदीय विद्यालयो में है लेकिन वह पढ़ने के लिए दूसरे स्कूल
में जाते हैं। ऐसे बच्चों के अभिभावकों से संपर्क कर प्रबंध समिति के
सदस्यों से भी मिलवाएं और परिषदीय विद्यालयों में दी जाने वाली सरकारी
सुविधाओं की जानकारी दें। परिषदीय विद्यालयों के बच्चों की जनपदीय रैली
19 व 20 जनवरी को कराई जाए। इसके पहले नगर क्षेत्र की रैली होगी।
विद्यालयों में प्रतिदिन खेलकूद करवाएं। इससे रैली में बच्चे बेहतर
प्रदर्शन कर सकेंगे। प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए कि रंगाई, पुताई के
लिए उनके खाते में 50 प्रतिशत धनराशि भेज दी गई है। वह 20 जनवरी तक
विद्यालयों की रंगाई पुताई करा लें।
सभी को शैक्षिक गुणवत्ता बनए रखने के
सख्त निर्देश दिए गए। इस दौरान हरिमोहन, मजहरुल हसन, द्रोपती तिवारी, अनीता
बाथम, विकास, आशुतोष, देवेंद्र श्रीवास्तव, शोएब अंसारी, मेघा दुबे मौजूद
रहीं।