फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइमरी स्कूलों में अब ऑनलाइन हाजिरी

Mon, 28 Dec 2015 11:09 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के परिषदीय स्कूलों में एक जनवरी से छात्र-छात्राओं को हाजिरी ऑनलाइन भरी जाएगी। इस व्यवस्था के तहत प्रधानाध्यापक अपने मोबाइल से एसएमएस द्वारा निर्धारित प्रारूप पर हाजिरी भरकर निर्धारित समय पर शासन से जारी किए गए नंबर पर भेजेंगे।  गौरतलब है कि परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों की संख्या और उन्हें मिलने वाली
विज्ञापन


सरकारी सुविधाओं मे पारदर्शिता रहे। इसके लिए शासन ने परिषदीय विद्यालयोें में पढ़ने वाले बच्चों की हाजिरी ऑनलाइन करने की व्यवस्था की है। इस व्यवस्था से शिक्षक भी समय से विद्यालय पहुंचेंगे। बच्चों के अभिभावक भी बच्चों को

विद्यालय समय से भेजेंगे। इससे परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाई के प्रति बच्चों में रुझान आएगा। इसके अलावा परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाई की गुणवत्ता भी सुधरेगी। प्रधानाध्यापक अपने रजिस्टर्ड नंबर से ही कक्षावार छात्र-छात्राओं की हाजिरी स्कूल खुलने के समय के एक घंटे के अंदर भेजेंगे।
विज्ञापन


डिफाल्टर होने पर लगेगा जुर्माना
प्रधानाध्यापक स्कूल खुलने के एक घंटे बाद हाजिरी भेजते हैं तो उन्हें डिफाल्टर की सूची में डालकर पहले चेतावनी दी जाएगी। इसकेे बाद प्रत्येक डिफाल्टर दिवस में प्रधानाध्यापक के वेतन से 100 और सभी अध्यापकों के वेतन से 50 रुपये की कटौती की जाएगी। हाजिरी दो घंटे बाद आती है तो उस दिन विद्यालय को बंद माना जाएगा।

एसएमएस का मिलेगा बजट
प्रधानाध्यापक को एसएमएस के लिए समाजवादी पेंशन योजना के प्रशासनिक मद से समाज कल्याण विभाग द्वारा बजट दिया जाएगा। वहीं परिषदीय विद्यालयों में पंजीकृत बच्चे यदि दूसरे विद्यालय में पढ़ने आते हैं तो पहले अभिभावक से संपर्क करें। इसके बाद भी अभिभावक यदि बात न माने तो बच्चों का नाम काट दिया जाएगा।

वर्जन
आनलाइन हाजिरी की व्यवस्था एक जनवरी से सभी परिषदीय स्कूलों में लागू हो जाएगी। प्रधानाध्यापक एसएमएस के माध्यम से बच्चों की हाजिरी भेजेंगे।-    राजेश कुमार वर्मा, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें