फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: सिग्नल केबल कटने से चार यात्री ट्रेनों समेत छह ट्रेनें प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। झांसी कानपुर रेलखंड की पिरौना एट सेक्शन में मंगलवार शाम 4:40 बजे पिरौना स्टेशन के पास ट्रैक के किनारे खेतों में ट्रैक्टर से जुताई करते समय सिग्नल विभाग की केबल कट गई। इसकी वजह से अप और डाउन ट्रैक के सिग्नल खराब हो गए। केबल कटने से झांसी कानपुर रेलखंड चार घंटा 20 मिनट बाधित रहा। इसके चलते चार पैसेंजर व दो मालगाड़ी समेत छह ट्रेनें प्रभावित हुईं। कंट्रोल रूम की सूचना पर पहुंची सिग्नल विभाग की टीम ने मशक्कत के बाद केबल को ठीक किया। इसके चलते रात नौ बजे रेल यातायात बहाल हुआ।
विज्ञापन


मंगलवार शाम पिरौना गांव का एक किसान अपने खेत की जुताई कर रहा था। उसका खेत ट्रैक के किनारे था। जुताई करते समय खेत में पड़ी सिग्नल विभाग की केबल कट गई। केबल कटने से अचानक सिग्नल प्रणाली ठप हो गई। ड्यूटी पर तैनात स्टेशन अधीक्षक पिरौना शुभम पाराशर ने इसकी सूचना झांसी कंट्रोल रूम और उरई के सिग्नल विभाग को दी। सूचना पर सिग्नल विभाग के सीनियर सेक्शन इंजीनियर पंकज वर्मा अपनी टीम के साथ पहुंचे और चार घंटा 20 मिनट की मशक्कत के बाद केबल की खराबी को रात नौ बजे तक ठीक किया।
इसके चलते कानपुर से झांसी की ओर जा रही अप लाइन की ट्रेन नंबर 12521 बरौनी से एर्नाकुलम राप्तीसागर एक्सप्रेस, गोरखपुर से पनवेल और दो मालगाड़ी बाधित रही। वहीं, झांसी से कानपुर की ओर जा रही डाउन लाइन पर अहमदाबाद से बनारस जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस, मुंबई से गोरखपुर जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस प्रभावित रहीं। सीनियर सेक्शन इंजीनियर सिग्नल ने बताया कि सूचना पर पहुंची सिग्नल विभाग की टीम ने अप और डाउन ट्रैक की केबल को ठीक कर रेल यातायात को बहाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें