फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: जिला पुलिस के छह जवानों को मिल सकता है शौर्य पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जिला पुलिस के छह जवानों को शौर्य पदक मिल सकता है।
विज्ञापन

सीओ समेत सिपाही के नाम एसपी डॉ. ईरज राजा ने राजधानी मुख्यालय भेजे हैं। ये सभी वे जवान हैं, जिन्होंने अपनी काबिलियत और निष्ठा के बल पर क्राइम केस का खुलासा किया है। इसके साथ ही अच्छे कार्यों के लिए गणतंत्र दिवस पर 25 पुलिसकर्मियों को एसपी सम्मानित करेंगे।



गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस लाइन में बुधवार को 10 टोलियों में फुल ड्रेस रिहर्सल हुई। जवानों ने कमांडो ट्रेनिंग, करतब, बाइक रैली, भीड़ को रोकने व अतिथि के साथ परेड रिहर्सल की गई। इस अवसर पर कर्तव्य पथ पर कार्य अच्छा कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। एएसपी असीम चौधरी ने बताया कि अच्छे क्राइम केस कंट्रोल करने वाले, प्रशासनिक कार्य में बेहतर करने वाले, कानून व्यवस्था और जांच कार्य में अपना सौ फीसदी देने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करीब 25 पुलिस कर्मियों की सूची तैयार की गई है। इसमें सिपाही से लेकर डिप्टी एसपी स्तर के कर्मचारी व अधिकारी हैं। इसके साथ ही जिन पुलिस के जवानों ने पुलिसिया तहकीकात में बेहतर किया है और अच्छे मामलों के खुलासे में अहम भूमिका निभाई है। ऐसे एक सीओ, एक निरीक्षक, दो दरोगा और दो सिपाही के नाम लखनऊ शौर्य पदक के लिए भेजे हैं। अंतिम चयन लखनऊ मुख्यालय स्तर पर होने के बाद उन्हें पदक जिले में ही गणतंत्र दिवस के मौके पर दिया जाएगा। रिहर्सल देखने काफी संख्या में छात्र-छात्राएं पहुंचे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें