फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: सोने-चांदी के जेवरातों समेत छह अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार

Fri, 19 Sep 2025 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उरई। कुठौंद थाना पुलिस व एसओजी की टीम ने छह अंतरराज्यीय चोरों को पकड़कर उनके पास से लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात व नकदी, तमंचा कारतूस व मोबाइल सहित चोरी में प्रयुक्त औजार बरामद किए हैं। एसपी ने घटना का खुलासा किया है।
पुलिस लाइन सभागार में खुलासा करते हुए एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि कुठौंद थाना व एसओजी टीम ने थाना क्षेत्र के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पारेन अंडरपास के पास से साजिश रच रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान कुठौंद थाना क्षेत्र के एकों निवासी अनुरूद्ध उर्फ मामा उर्फ राजा, हमीरपुर जिले के बिवांर थाना क्षेत्र के महेरा निवासी धमेंद्र उर्फ लल्ला, हमीरपुर के जलालपुर थाना क्षेत्र के बरखेड़ा निवासी सुरेंद्र, डकोर कोतवाली क्षेत्र के ऐर गांव निवासी प्रदीप उर्फ नन्ना व शहर कोतवाली क्षेत्र के कुकरगांव निवासी शिवम व हमीरपुर जिले के बिवांर थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव निवासी सत्येंद्र को पकड़ लिया।
तलाशी में उसके पास से एक किलो चार सौ पचास ग्राम चांदी के जेवर, एक लाख 38400 रुपये, तीन तमंचा-कारतूस, एक बाइक व अन्य उपकरण बरामद किए। जिसमें कुठौंद, जालौन कोतवाली, गोहन, झांसी के ककरबई, सहित करीब नौ वारदातों के जेवर व नकदी बरामद हुए।
एसपी ने बताया कि पकड़े गए सुरेंद्र पर हमीरपुर में सात, प्रदीप पर जालौन व झांसी जिले के थानों में सात अनुरूद्ध पर दो, धर्मेंद्र उर्फ लल्ला पर हमीरपुर जिले में पांच मामले विभिन्न धाराओं में दर्ज हैं। बताया कि चोरी की योजना का मुख्य मास्टरमाइंड सुरेंद्र है।
पूछताछ में चोरों ने बताया कि वह भिंड, निवाड़ी छतरपुर, राजस्थान व बालाजी आदि जगहों पर घटनाएं करते थे। चोरी किए गए माल से वह अपने शौक पूरा किया करते थे।
विज्ञापन

अनुरुद्ध के कहने पर वह जिले में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में थे। एसपी का कहना है कि अन्य राज्यों से भी इनका आपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें