फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में छह घायल, एक रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र के झांसी कानपुर हाइवे स्थित बड़ागांव के पास झांसी से सवारियां भरकर आ रही बुलेरो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस बीच बाइक सवार बबलू (18) पुत्र श्रवण कुमार निवासी मोहल्ला इंदिरा नगर व बुलेरो में बैठे नंद किशोर (50) पुत्र भस्सू निवासी भट्टा गांव थाना सदर बाजार झांसी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां बबलू की हालत गंभीर देख उसे झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। बुलेरो सवार अन्य लोग बाल-बाल बच गए। वहीं दूसरी घटना आटा थाना क्षेत्र के हाइवे पर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक शशिकुमार यादव व हेल्पर मनोज यादव चुटहिल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल भेजा। वहीं क्रेन मंगाकर ट्रक को हाईवे से हटवा। तब कहीं जाकर यातायात सामान्य हो गया।
संवाद न्यूज एजेंसी जालौन के अनुसार, तेज रफ्तार ट्रक ने नगर के देवनगर चौराहे पर आगे जा रहे बाइक सवार को टक्कर मारी दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। माधौगढ़ थाना के ग्राम गोपालपुरा निवासी प्रमोद कुमार (30) पुत्र छुटईं एवं मध्य प्रदेश भिंड के ग्राम असनेट निवासी सुनील (25) पुत्र दीनदयाल भिटारा में अपने रिश्तेदार के यहां आए थे।
विज्ञापन

शनिवार की रात लगभग 10 बजे वह बाइक से किसी काम के चलते भिटारा गांव से जालौन की ओर आ रहे थे। देवनगर चौराहे पर पीछे से आ रहे किसी ट्रक ने टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाए होने से दोनों बाइक सवार युवक घायल हो गए। लोगों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद प्रमोद को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, हादसे के बाद मौका पाकर चालक ट्रक समेत मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें