फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: छापा मारकर छह जुआरियों को पकड़ा

Sun, 04 May 2025 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम मांड़री में मरघट के पास जुए के फड़ पर छापा मारकर छह जुआरियों को पकड़ा है। पुलिस ने मौके से 56,100 रुपये नकद, ताश की गड्डी, मोबाइल फोन व बाइक बरामद की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मांड़री में लंबे समय से जुए का खेल संचालित होने की सूचना पुलिस को मिल रही थीं। कोतवाली प्रभारी अजीत सिंह ने चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह व कांस्टेबल कुंवर पाल, अजीत सिंह, सौरभ नागर, हरिओम आदि के साथ मांडरी स्थित मरघट के पास छापा मारा। पुलिस को देखते ही जुआ खेल रहे लोगों में भगदड़ मच गई।
पुलिस ने घेराबंदी कर अमित वाल्मीकि निवासी ग्राम सिहारी दाऊदपुर, दीन मुहम्मद निवासी पटेलनगर उरई, मनोज कुमार निवासी रामनगर उरई एवं बलवंत कुमार, रविंद्र कुमार, गौरव निरंजन निवासी ग्राम मांड़री को हार जीत की बाजी लगाते हुए पकड़ लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने माल फड़ के रूप में 51,200 रुपये व जामा तलाशी में 4,900 रुपये नकद बरामद किए गए। इसके अलावा ताश की गड्डी, मोबाइल फोन व बाइक भी बरामद की गई है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मांडरी क्षेत्र में जुए की सूचना मिल रही थी। जिसका गुप्त रूप से संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई की गई, जिसमें आरोपियों को मौके पर ही दबोचा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें