फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशंका पर परिवार के छह सदस्य होम क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। संक्रमित डाक्टर के संपर्क में आए कस्बे के एक परिवार के छह लोगों को स्वास्थ्य परीक्षण के बाद प्रशासन ने होम क्वारंटीन कर दिया है। साथ ही घर की निगरानी के लिए दो पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

प्रशासन को पता लगा कि कस्बा निवासी एक युवक पिछले सप्ताह अपने छह माह के बच्चे को दिखाने के लिए उरई के एक नर्सिंगहोम में आया था। यहीं पर वह संक्रमित डॉक्टर के संपर्क में आया था। प्रशासन की सूची में युवक का नाम शामिल होने की जानकारी लगते ही पालिका ईओ व थाना पुलिस स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ उसके घर पहुंची। पूरे परिवार की जांच कर सैंपल लिए गए और सभी छह सदस्यों को होम क्वारंटीन के निर्देश दिए गए हैं।
महाराष्ट्र से आए 14 लोडरों का चालान, सवारियां क्वारंटीन
कोंच। तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को लेकर जिलों की सीमाओं को सील किया गया है और तगड़ी नाकाबंदी की गई है। जनपद जालौन की सीमा से लगते झांसी जिले की सीमा पिरौना को सील कर दिया है और वहां आला अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर रख रहे हैं। महाराष्ट्र के भुसावल से सैकड़ा भर से ऊपर सवारियां लेकर यूपी के आजमगढ़ के लिए निकली ऐसी ही चौदह लोडर गाड़ियों को पिरौना बॉर्डर पर पकड़ लिया गया और उनमें बैठी सवारियों को शहीद सिंहहरण महाविद्यालय में क्वारंटीन कर सभी लोडरों का चालान कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें