फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंगहोम का ओटी मैनेजर भी कोरोना पाजीटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई (जालौन)। जिला अस्पताल के सामने स्थित एक नर्सिंगहोम के आपरेशन थिएटर मैनेजर की कोरोना जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। जिससे प्रशासन और खासतौर पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। तैंतीस वर्षीय मैनेजर नर्सिंगहोम में करीब आठ साल से काम कर रहा है। जांच रिपोर्ट की पुष्टि करते हुए जिलाधिकारी डॉ मन्नान अख्तर ने ऐसे लोगों से सहयोग की अपील की है, जो हाल फिलहाल मैनेजर या फिर सबसे पहले संक्रमित निकले जिला अस्पताल के डॉक्टर के संपर्क में रहे हों।
विज्ञापन

बता दें कि 25 अप्रैल की देर रात जिला अस्पताल के 58 वर्षीय डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। अगले दिन डॉक्टर की पत्नी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद से ही प्रशासन में हड़कंप मचा था और डॉक्टर के संपर्क में आने वाले लोगों के सैंपल लेने का काम शुरू कर दिया गया था। संक्रमित डॉक्टर जिन दो नर्सिंगहोम में जाते थे, उन्हें सील कर उनके संचालकों और कर्मियों के भी सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। 26 व 27 अप्रैल को जिन 62 लोगों के सैंपल भेजे गए थे, उनमें 30 की रिपोर्ट निगेटिव और एक की रिपोर्ट मंगलवार की सुबह पॉजिटिव आई है। यही रिपोर्ट अस्पताल के सामने स्थित नर्सिंगहोम के ओटी मैनेजर की है।
इस नर्सिंगहोम में भी संक्रमित डॉक्टर का मरीजों के देखने (आपरेशन से पहले बेहोश करना) के लिए काफी जाना आना था। जनपद की तीसरी पॉजिटिव रिपोर्ट वह भी स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े व्यक्ति की आने सभी के होश उड़े हैं। डीएम ने बताया कि मैनेजर के परिवार के लोगों को भी क्वारंटीन किया जा रहा है। इसके अलावा डॉक्टर और मैनेजर दोनों के मोबाइल की सीडीआर भी खंगाली जा रही है, जिससे पता चल सके कि पंद्रह बीस दिन के भीतर कौन कौन लोग इनके संपर्क में थे। जिससे संक्रमण बढ़ने से रोका जा सके। डीएम और एसपी उक्त नर्सिंग को देखने भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें