फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: भाई के साथ दवा लेकर लौट रही बहन की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसाकलार। भाई के साथ मुंबई से दवा लेकर लौट रही बहन की झांसी के बड़ागांव के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों ईको कार में अन्य सवारियों के साथ सवार थे। ट्रक की टक्कर से हादसा हुआ, जिसमें एक अन्य व्यक्ति की भी जान चली गई। आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन

सिरसाकलार थाना क्षेत्र के रिनिया गांव निवासी सोनू भदोरिया की पत्नी नीतू देवी (36)का इलाज मुंबई में चल रहा था। चार दिन पहले नीतू अपने छोटे भाई गोहन थाना क्षेत्र के गोरा भूपका गांव निवासी दिलीप (34) के साथ मुंबई दवा लेने गई थीं। मंगलवार की शाम झांसी आने पर उरई के लिए कोई ट्रेन न होने से वह उरई आ रही ईको कार में बैठ गईं। उसमें पहले से आठ सवारियां थीं। बड़ागांव के पास हाईवे पर ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे नीतू व चिरगांव निवासी सौरभ गुप्ता (35) की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलने पर परिजन झांसी के लिए रवाना हो गए हैं। बताया कि सौरभ का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें