फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: एकल रूट व्यवस्था लागू, ट्रक चालकों को चेतावनी

विज्ञापन
मौके पर निरीक्षण करते हुए अधिकारी ।
विज्ञापन
कालपी/कदौरा। बेतवा नदी से मौरंग खनन पर प्रतिबंध के बावजूद कदौरा क्षेत्र में सड़कों के किनारे बनाए गए अवैध डंप और उनसे हो रही अनियंत्रित ढुलाई के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। भारी वाहनों की लगातार आवाजाही ने चतेला और पंडौरा मार्ग को जाम की चपेट में ला दिया है। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि स्कूली बच्चों से लेकर आमजन तक को भीषण परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

इस गंभीर समस्या को देखते हुए एसडीएम कालपी अतुल कुमार और सीओ एके सिंह ने चतेला व पंडौरा मार्ग का निरीक्षण किया और एकल रूट (वन-वे) व्यवस्था को सख्ती से लागू कराने के निर्देश दिए। इसके तहत अब खाली ट्रक अब कदौरा से भेंडी होते हुए बड़ागांव मार्ग से डंप स्थलों तक जाएंगे। लोडेड ट्रक पथरेहठा–चतेला मार्ग होते हुए लौटेंगे।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम अतुल कुमार ने डंप संचालकों और ट्रक चालकों को निर्देश देते हुए कहा, यदि नियमों का उल्लंघन किया या सड़क पर अव्यवस्था फैलाने की कोशिश की, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि यह व्यवस्था दो दिन पूर्व से ही लागू कर दी गई थी, लेकिन अब तक अपेक्षित सुधार नहीं दिखाई दिया। इसी कारण शनिवार को वे पुलिस बल के साथ स्वयं मौके पर पहुंचे और निरीक्षण के साथ चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें